गोपनीयता नीति
बाँदा गॉट टैलेंट 2026
- हम कौन-सी जानकारी लेते हैं – पंजीकरण के समय आपका नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, फोटो और पहचान पत्र लिया जाता है। ग्रुप पंजीकरण में ग्रुप का नाम एवं सदस्यों की संख्या भी ली जाती है।
- भुगतान की जानकारी – भुगतान Razorpay के माध्यम से होता है। आपके कार्ड, UPI या बैंक खाते का विवरण हमारे पास नहीं आता और हमारे सर्वर पर संग्रहीत नहीं होता। हमें केवल भुगतान की स्थिति, राशि, भुगतान का तरीका और लेन-देन की पहचान संख्या प्राप्त होती है।
- जानकारी का उपयोग क्यों – आपकी जानकारी का उपयोग केवल प्रतियोगिता में आपकी पात्रता जाँचने, पंजीकरण एवं भुगतान की पुष्टि करने, रसीद भेजने तथा क्वालिफ़ायर, सेमी फ़ाइनल और ग्रैंड फ़िनाले की सूचना देने के लिए किया जाता है।
- जानकारी कौन देख सकता है – आपकी जानकारी केवल आयोजन समिति (बाँदा गौरव सम्मान आयोजन समिति) और इस कार्य से जुड़े अधिकृत सदस्य देख सकते हैं। आपकी जानकारी किसी अन्य संस्था को बेची या साझा नहीं की जाती।
- अधूरे पंजीकरण – जिस पंजीकरण का भुगतान पूरा नहीं होता, उसकी जानकारी और अपलोड की गई फाइलें कुछ समय बाद अपने-आप हटा दी जाती हैं।
- फोटो और वीडियो – प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की फोटो/वीडियो का उपयोग आयोजन समिति प्रचार और रिपोर्ट के लिए कर सकती है।
- Google Analytics – वेबसाइट के उपयोग को समझने के लिए हम Google Analytics का उपयोग करते हैं; इसमें आपकी कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं भेजी जाती।
- आपकी ज़िम्मेदारी – कृपया सही और स्पष्ट जानकारी तथा दस्तावेज़ दें। गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज़ मिलने पर प्रतिभागिता निरस्त की जा सकती है।
- नीति में बदलाव – आयोजन समिति इस नीति में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकती है; नई नीति इसी पृष्ठ पर उपलब्ध रहेगी।
- नीति की स्वीकृति – पंजीकरण करते समय आप इस गोपनीयता नीति को स्वीकार करते हैं।
संपर्क
अपनी जानकारी या इस नीति के बारे में प्रश्न के लिए संपर्क करें: 9695824123 | 9628393825 | 9598064085