नियम एवं पात्रता
बाँदा गॉट टैलेंट 2026 · ग्रैंड फिनाले 14 नवंबर 2026
महत्वपूर्ण नियम
- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
- सोलो सिंगिंग एवं सोलो डांस के लिए पंजीकरण शुल्क ₹500 होगा।
- ग्रुप डांस के लिए पंजीकरण शुल्क ₹1,000 (5 सदस्य तक) होगा; इससे अधिक होने पर प्रति अतिरिक्त सदस्य ₹200 अतिरिक्त।
- प्रतिभागियों को क्वालिफ़ायर राउंड की सूचना दी जाएगी।
- क्वालिफ़ायर राउंड से चयनित प्रतिभागी सेमी फ़ाइनल में, और सेमी फ़ाइनल से चयनित प्रतिभागी ग्रैंड फ़िनाले में हिस्सा लेंगे।
- निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
- प्रतियोगिता से संबंधित तिथि, स्थान, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी आयोजन समिति द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में प्रतिभागिता निरस्त की जा सकती है।
- आयोजन समिति को प्रतियोगिता के नियमों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने का अधिकार होगा।
कौन भाग ले सकता है
बाँदा गॉट टैलेंट में केवल बाँदा जिले से संबंधित प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
- प्रतिभागी बाँदा जिले का निवासी होना चाहिए।
- पंजीकरण के समय आवश्यक पहचान एवं पते से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
- प्रतिभागी का प्रतियोगिता की निर्धारित आयु सीमा में होना आवश्यक है।